इन चीजों को खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी, हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

इन चीजों को खाने के तुरंत बाद नहीं पीना चाहिए पानी, हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

सेहतराग टीम

पानी सेहत के लिए काफी जरूरी है। इसलिए तो दिन में कम से कम 5-6 लीटर पानी पीना चाहिए। वैसे सभी लिए इतना जरूरी नहीं है लेकिन फिर भी पानी पीना काफी जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्या खाने के बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है। अगर नहीं तो ये लेख अच्छे से पढ़ें-

पढ़ें- करिए इंटरमिटेंट फास्टिंग, भरपेट खाना भी खाएं और वजन भी घटाएं

तरबूज या खरबूज खाने के बाद

तरबूज और खरबूज खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। तरबूज में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। इसे हमेशा अकेले ही खाया जाता है। अगर आपने इसे खाने के बाद पानी पिया तो आपको अमाशय में समस्या होने के साथ-साथ एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

ककड़ी और खीरा

खीरा या ककड़ी में 95 प्रतिशत पानी होता है। जिसे खाने के बाद आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरी होती है लेकिन अगर आपने खाने के बाद पानी पी लिया तो जीआई गतिशीलता बढ़ जाएगी। जिससे आपके पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ेगा। जिससे आपको डायरिया, लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

गर्म दूध या चाय के बाद

गर्म दूध या चाय पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपको नाक से खून आने की समस्या तक हो सकती है।

मूंगफली खाने के तुरंत बाद

मूंगफली की तासीर गर्म होती है। इसके साथ ही इसका नेचर शुष्क होती है। जिसके कारण मूंगफली खाने के बाद पानी पीने का मन अधिक होता है। लेकिन ऐसा करने से आपको खांसी की समस्या हो सकती है।

गर्म भोजन

गर्म खाने के बाद तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। इससे आपका पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। खाने के मौजूद पोषक तत्वों के अवशोषण के लिए शरीर को समय देना होता है। अगर आप खाने के बाद तुंरत पानी पी लेंगे तो इसमें असर पड़ेगा। इसलिए हमेशा खाने के 30 मिनट बाद पानी पिएं।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, उन सभी चीजों के बारे में, जो मजबूत करती हैं इम्यूनिटी

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।